वैद्य गुरु एसएल शास्त्री ने कोरोना फाइटर्स को किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार का महत्वपूर्ण स्थान-शास्त्री
रजनीकान्त अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के मठ मजरे दहिगवां में स्थित प्राचीन कालीन मठ में संचालित शोध एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं श्याम जनकल्याण समिति के संस्थापक वैद्य गुरु एसएल शास्त्री ने मठ प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कोरोना फाइटर्स हेड कांस्टेबल सत्रोहन लाल, हेड कांस्टेबल रामचंद्र वर्मा, पत्रकार अनन्त सिंह, अंगद राही, विपिन पाण्डेय, आनंद वर्धन सिंह, ओम प्रकाश, पंकज वर्मा सहित पत्रकारों को अंग वस्त्र, सैनिटाइजर, साबुन, मास्क एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
      आपको बता दें कि, कोविड-19 महामारी से समूचा विश्व जूझ रहा है। कोरोना वायरस दिन-ब-दिन  विकराल रूप धारण करता जा रहा है। जो अब तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेकर मौत की नींद सुला चुका है। कोरोना वायरस को लेकर हर किसी में मौत का खौफ दिखाई दे रहा है। 
     वहीं कोरोना फाइटर्स पुलिस और पत्रकार कोरोना के इस संकटकाल में अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण बचा रहे हैं, साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत कर रहे हैं।
       वैद्य गुरु एसएल शास्त्री ने पुलिस एवं पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना के इस संक्रमण काल में जिस तरह से पुलिस और पत्रकार अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर अपना फर्ज निभा रहे हैं, वाकई काबिले तारीफ है। लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए जहां पुलिस दिन-रात लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के साथ ही सुरक्षा प्रदान कर रही है। वहीं कोरोना फाइटर्स पत्रकार अपनी जान हथेली पर लेकर ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। कर्तव्यनिष्ठ निर्भीक पत्रकारों की बदौलत ही इस लॉकडाउन में हम सभी को सत्यता की कसौटी पर आधारित पल-पल की अपडेट एवं खबरें मिल रही हैं। 
     वहीं कोरोना फाइटर्स के सम्मान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस और पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि, कोरोना फाइटर्स अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं, ताकि हम सब सुरक्षित रहें, यह समाज और देश सुरक्षित रहे। कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में निश्चित तौर पर हमारी जीत होगी। कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा। 
    वहीं डॉ.राजकुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सहयोग करते हुए कोरोना योद्धाओं का सम्मान करें। और शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। आरोग्य सेतु एप खुद डाउनलोड करें और दूसरों को डाउनलोड कराएं। इस मौके पर मोहम्मद सग्गीर कैलाश सहित लोग मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ