शिवली चौराहे पर कोरोना फाइटर्स पुलिस और पत्रकारों को युवाओं ने किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: महाराणा प्रताप की जयन्ती पर कोरोना फाइटर्स पुलिस और पत्रकारों को युवाओं ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि कोविड-19 महामारी में कोरोना फाइटर्स,डॉक्टर,पुलिस,पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। ताकि समाज और राष्ट्र सुरक्षित रहें, और पूरा यकीन है कि, एक दिन कोरोना पर विजय प्राप्त होगी। कोरोना हारेगा,भारत जीतेगा। 
      आपको बता दें कि, कोरोना फाइटर्स के समान में आगे आए शिवगढ़ क्षेत्र के शिवली गांव के रामचंद्र सैनी, धर्मेंद्र वर्मा उर्फ कान्हा, विपिन सिंह उर्फ अन्नू सिंह, शिवम सिंह चौहान, मोहम्मद नौशाद मंसूरी उर्फ शानू, अरविंद सिंह, दुर्गेश गुप्ता सहित युवाओं ने महाराणा प्रताप की जयंती पर कोरोना फाइटर्स पुलिस और पत्रकारों को सुरक्षा कवच के रूप में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। 
     युवाओं का कहना है कि, कोरोना वायरस के इस संकटकाल में कोरोना फाइटर्स अपने कर्तव्य पथपर अडिग रहकर दिन-रात अपना फर्ज निभा रहे हैं। जिनके सम्मान में सभी को आगे आना चाहिए।
       वहीं युवाओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया। महाराणा प्रताप सिंह ने मुगलों को कई बार युद्ध में परास्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ