रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मोन गांव में महराजगंज इन्हौना रोड पर बनी पानी की टंकी की मोटर फुंक जाने से गर्मी के मौसम में मोन सहित आसपास के गांव के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल ने संबंधित अधिकारियों से अभिलंब मोटर दुरुस्त कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल ने सभी मोन ग्राम वासियों से आग्रह किया है कि, पानी की टंकी की मोटर खराब हो गई है। जिसके संबंध में वे बराबर शिकायत कर रहे हैं। बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बाबत ग्रामीण भी जल निगम के अधिकारियों से संपर्क करके अपनी शिकायत एई जल निगम के पास फोन करके दर्ज कराएं। जिनका नंबर 94541 00272 है।
श्री सिंह ने कहा है कि, गांव के इस समय लाकडाउन की वजह से सभी हैंडपंप खराब होने के कारण पानी की जटिल समस्या है। जिसको देखते हुए यह नितांत आवश्यक है कि, संबंधित अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर आज रात तक मिस्त्री भेजकर मोटर चेंज करवाएं।
वहीं दूसरी तरफ मोन गांव सहित आसपास के लोगों में पानी ना मिलने के कारण आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि, जलनिगम की फुंकी हुई मोटर अभिलंब दुरुस्त ना कराई गई, तो यह आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल निगम के संबंधित उच्चाधिकारियों होगी।

0 टिप्पणियाँ