पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह द्वारा पत्रकारों को मास्क व सेनीटाइजर देकर किया गया सम्मानित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुंदनगंज के पास संचालित  बिरला सीमेंट फैक्ट्री  के प्रतिनिधि हरिवंश मिश्रा एवं  पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में  अमरेश सिंह द्वारा स्थानीय पत्रकारों को मास्क व सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया गया।
     आपको बता दें कि, वितरण कार्यक्रम से पूर्व श्री मिश्र ने कहा कि, पत्रकार लोकतंत्र के वह चतुर्थ स्तंभ हैं, जो इस भयंकर महामारी की आपदा में भी गांव गांव घूम-घूम कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, और जनता तथा सरकार को उनके कर्तव्यों का बोध करा रहे है।
     उन्होंने कहा कि, कोविड-19   की जंग में हमारे डॉक्टर, सफाई कर्मी, पुलिस के जवान तथा पत्रकार,  समाजिक सेवा करने में लगे हुए है। जिसे रिलायंससीमेंट फैक्ट्री पत्रकारों को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
      ग्रामसभा खैरहनी प्रधान शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि, बिरला सीमेंट फैक्ट्री उनकी ग्राम सभा के अंदर स्थापित है, इस फैक्ट्री के द्वारा समय-समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। इसी प्रकार पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह समय-समय पर पत्रकार एवं समाजसेवियों का हौसला अफजाई किया करते हैं।
     सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ