समाजसेवियों ने सांसद को कोरोना महामारी से निपटने के लिए दी आर्थिक सहायता।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बे के मेन चौराहे पर मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर रावत को बछरावां क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष में सहायता देने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदान की है। साथ ही इस महामारी से लड़ने के लिए  कोरोना बारियर्स  का धन्यवाद  प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि, अतिशीघ्र इस बीमारी से लोगों को निजात मिल सके। जिससे लोगों का जीवन पहले की तरह खुशहाल हो सके।
      आपको बता दें कि, सांसद ने चेक प्राप्त करते समय सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि, इस महामारी में लोग बढ़-चढ़कर सरकार की सहायता कर रहे हैं। सरकार का भी यह प्रयास है कि, इस महामारी को हराकर अति शीघ्र पूर्व की तरह व्यवस्थाएं लागू किया जाए। 
      बहादुर नगर के प्रधान ग्राम रामदेव, समाज सेविका प्रेमा देवी, तोताराम, राजेश कुमार, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व्यक्तियों द्वारा मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर रावत को चेक प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ