रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मातृछाया फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर महराजगंज के प्रमुख पत्रकार संगठन प्रेस क्लब महराजगंज से जुड़े सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र सैनिटाइजर तथा मास्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, मातृछाया फाउंडेशन से जुड़े समाज के प्रखर सिपाहियों की ओर से हरिओम सिंह जोकि रुद्रा ऑटो बजाज एजेंसी बछंरावा तथा युवा समाजसेवी नीलेश अवस्थी (अधिवक्ता) जो सलेथू गांव के रहने वाले हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व बख्शी केदारनाथ अवस्थी के पुत्र हैं, तो वही अरुण सिंह अलीपुर में रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम बंगाल प्रभारी दिनेश सिंह के भाई हैं, के द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस क्लब के कार्यालय में सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नीलेश अवस्थी ने कहा कि, मातृछाया फाउंडेशन सामाजिक सरोकार से संबंध रखने वाले समाज के सभी स्तंभों को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य करता आया है। इसी क्रम में हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर कलम के सिपाहियों, जागरूक राष्ट्र भक्त का काम कर रहे पत्रकारों को सम्मानित करके वे स्वयं गर्व का अनुभव कर रहे हैं।
उन्होंने प्रेस क्लब महराजगंज से जुड़े सभी पत्रकार साथियों को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि, जिस कर्मठता से पत्रकार आम लोगों की जन समस्याओं को प्रमुखता से उजागर करते हैं। उसकी सराहना पूरे समाज में हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, प्रशासन से जुड़े लोगों के साथ साथ पत्रकारों ने भी अपने धर्म का बखूबी पालन किया है। इन्होंने अपने जीवन की परवाह न करते हुए, जो साहसिक कार्य किया है वह हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।
इसी क्रम में बंकागढ़ के रहने वाले हरि ओम सिंह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, पत्रकार समाज का सबसे जागरूक तबका होता है। अपने स्वार्थों, निजी जीवन में अभाव के बावजूद समाज को सजग करने, बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने तथा भ्रष्टाचार पर लगातार अंकुश लगाने वाले बहादुर साथियों को कोरोना वारियर्स की संज्ञा देते हुए कहा कि, अगर पत्रकार समाज में न हो, तो लोकतंत्र के अन्य तीनों अंग व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका निरंकुश हो जाएंगे।
उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकारों को हृदय से नमन करते हुए यह वादा किया कि, पत्रकार साथियों को जब भी उनकी और उनके मातृछाया फाउंडेशन के सहयोग की जरूरत हो, तो निसंकोच उन्हें याद किया जाए।
इसी क्रम में अरुण सिंह ने कहा कि, राष्ट्र सेवा के पुनीत काम में लगे पत्रकार बंधुओं को वे हृदय से नमन करते हैं, तथा उनके दुख-सुख में सदैव खड़े रहने का वचन देते हैं।
इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक सुभाष पांडेय, अजय श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल के अलावा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव के साथ-साथ प्रेस क्लब महराजगंज के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ