महराजगंज पुलिस सुपर कोरोना वारियर्स-मातृछाया फाउंडेशन।। Raebareli news ।।

मातृछाया फाउंडेशन द्वारा कोतवाली परिसर में कोतवाल सहित सभी पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, मास्क, सैनिटाइजर भेंट कर किया सम्मानित
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मातृछाया फाउंडेशन अलीपुर द्वार कोरोना महामारी के दौरान उत्कृष्ट ढंग से समाज की सेवा करने वाले महराजगंज कोतवाली के कर्मठ अधिकारी व कर्मचारियों को महान कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
     आपको बता दे कि, मातृछाया फाउंडेशन से जुड़े नीलेश अवस्थी सलेथू, बंकागढ़ के हरि ओम सिंह तथा अलीपुर के अरुण सिंह ने महराजगंज कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, विभाकर शुक्ला, जमुना प्रसाद तिवारी, विकास चौधरी सहित सभी उपनिरीक्षकों हेडकांस्टेबल, आरक्षियों को अंग वस्त्र सेनीटाइजर के अलावा फेस मास्क प्रदान किए।
    इस मौके पर निलेश अवस्थी ने कहा कि, चल रही कोरोना महामारी के दौरान महराजगंज पुलिस ने जिस प्रकार कर्मठता व मानवता दिखाते हुए जनसेवा की है। उससे समाज में पुलिस के प्रति लोगों की नकारात्मक सोच बदल गई है। पूरा समाज पुलिस कर्मियों की जनसेवा की भावना से काम करने की प्रवृति को लेकर काफी प्रसन्न है, और क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।
    इसी क्रम में हरिओम सिंह ने कहा कि, वैसे तो इस महामारी में स्वास्थ्य विभाग सफाई कर्मी के अलावा पंचायत से जुड़े अधिकारी व प्रशासन ने भी कड़ी मेहनत की है, लेकिन पुलिस ने सबसे अधिक मेहनत करके लोगों का दिल जीत लिया है, और महराजगंज पुलिस समाज सेवा के मामले में एक मिसाल बन गई है।
    उन्होंने पुलिस जनों और उनके परिवारों के मंगलमय भविष्य की कामना की है।
    वहीं अलीपुर गांव के रहने वाले अरुण सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन के क्रम में महराजगंज पुलिस ने प्रशासन के अन्य लोगों के साथ अच्छा तालमेल बिठाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने से लेकर संपूर्ण लाकडाउन को शत प्रतिशत लागू करने में जिस प्रकार जी तोड़ मेहनत करके सफल बनाया है, वास्तव में सच्चे मायने में यह सुपर कोरोना वारियर्स है।
    इस मौके पर नरेंद्र वर्मा दीवान, छबि नाथ, मोहम्मद सईद, सनोद कुमार सहित समस्त पुलिसकर्मी मौजूध रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ