वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। एक जेसीबी ट्रैक्टर बंद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर शिवगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।
आपको बता दें कि, प्रभारी थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने कहा कि, अवैध खनन करने वाले बक्से नहीं जाएंगे तथा उन लोगों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय थाना क्षेत्र गश्त के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर खनन करते हुए पकड़े गए है। जिन पर कार्यवाही करते हुए शिवगढ़ पुलिस ने सीज कर दिया है।
प्रभारी थाना अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने बताया कि, क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कार्य करने वालों पर पुलिसिया कार्यवाही में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। जेसीबी मशीन से खनन कर रहे ट्रैक्टर सहित जेसीबी को बंद कर अवैध खनन की रिपोर्ट भी दर्ज की गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना अध्यक्ष राकेश सिंह 2 दिन के अवकाश पर गए हुए हैं, और उसी का फायदा उठाते हुए कुछ अराजक तत्वों के द्वारा भ्रामक सूचनाए फैलाई गई थी। जबकि किसी प्रकार का कोई अवैध कार्यक्षेत्र में ना तो हो रहा है और ना ही होने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में किसी भी प्रकार से कोई भी अपराधी सर नहीं उठा सकते हैं। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
लॉक डाउन के दौरान अनवरत पुलिस की नजर प्रत्येक व्यक्ति पर है, देश में चल रहे वैश्विक संकट से लड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में अराजक तत्वों के लिए यह एक सुझाव है कि, अनावश्यक कोई भ्रामक सूचना ना फैलाएं अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। लोगों के द्वारा दी गई प्रत्येक सूचना पर पुलिस की पैनी नजर है। यदि कोई अवैधानिक कार्य करते हुए पाया गया, तो उस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ