पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ने गरीबों में बाटी सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राहत सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री को कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा के नेतृत्व में नगर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा ने गरीब और जरूरत मंदो को बांटने का कार्य कर रहे हैं। तीसरे चरण के लाक डाउन तक इन्होंने लगभग 100 गरीब जरूरतमंदों को सोनिया गांधी द्वारा भेजी गई राशन सामग्री किट वितरित कर चुके हैं। 
     आपको बता दें कि, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा ने कहा कि, तीसरे चरण तक इन्होंने कस्बा सहित क्षेत्र के लगभग 100 गरीब और जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर वितरित करवा दिए हैं।
      श्री कसेरा ने आगे बताया कि, तीसरे चरण की खाद्य सामग्री किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले के साथ ही चीनी, चाय की पत्ती व सोयाबीन न्यूट्रीला के पैकेट वितरण में गरीबों को दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि, इसके साथ ही सांसद सोनिया गांधी की अपील पर जनपद भर के कांग्रेसी व्यक्तिगत तौर पर भी अपने अपने क्षेत्रों में खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे हैं।
      कांग्रेस कमेटी के महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, सांसद प्रतिनिधि के0 एल0 शर्मा द्वारा राहत कार्यों में लगे कांग्रेसी सिपाहियों को फेस मास्क, सेनिटाइजर और दस्ताने उपलब्ध कराकर अपील की गई है। राहत कार्यों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओंं को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
      वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के मुताबिक पिछले दो चरणों में 3-3 हज़ार गरीब और जरूरत मंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में किया गया था, और अब राहत सामग्री वितरण का तीसरा चरण चल रहा है। साथ ही शहर के सभी नगरपालिका वार्डों में सांसद द्वारा सांझी रसोई से शहर अध्यक्ष सईदुल हसन की देख रेख में प्रर्याप्त लंच पैकेटों का वितरण जिला लाकडाउन के बाद से किया जा रहा है। जो लाकडाउन को हटाए जाने तक चलता रहेगा।
     वहीं जब हमारे संवाददाता ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष से बात की तो उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में लगे सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, इस विषम परिस्थितियों में जिस तरह से कांग्रेस के सिपाही जनसेवा को अंजाम देने मे लगें हैं, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है। विजय शंकर अग्निहोत्री व निर्मल शुक्ल अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ