लाक डाउन का दिखा असर वैशाखी पूर्णिमा पर घाटों में रहा सन्नाटा।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: वैशाखी पूर्णिमा  के अवसर पर  गंगा घाटों  में  सन्नाटा पसरा रहा। प्रातः काल  इक्का-दुक्का  श्रद्धालु घाटों पर स्नान करते नजर आए। लेकिन, पुलिस के पहुंचते ही  श्रद्धालु  भाग खड़े हुए। 
      आपको बता दें कि, कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन किया गया है। जिससे लोग अपने घरों से बाहर ना निकले और इस महामारी के चपेट में ना आए। डलमऊ धार्मिक नगरी में प्रत्येक माह पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में स्नान घाटों पर भीड़ लगी रहती है। परंतु वैश्विक कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालु भी इस महामारी के डर से स्नान घाटों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
      वहीं दूसरी तरफ लॉक डाउन लगा हुआ है। ऐसी स्थिति में दूरदराज से श्रद्धालु स्नान घाटों पर नहीं पहुंच सके, जबकि डलमऊ से जुड़े आस-पास गांव के लोग प्रातकाल ही गंगा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच गए। जब पुलिस को इस मामले की सूचना हुई तो स्नान घाट पर पुलिस जा पहुंची और श्रद्धालुओं को खदेड़ने लगी, देखते ही देखते स्नान घाट पर भगदड़ मच गई। जिसके बाद स्नान घाटों पर पुलिस कई घंटों तक डटी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ