हम मिलकर जीतेंगे कोरोना से जंग : सुधीर सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली; कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए भाजपा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने जिला युवा मोर्चा कमेटी एवं मण्डल अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।
     आपको बता दें कि, सुधीर सिंह ने कहा कि, हम सभी का नैतिक दायित्व है कि, वैश्विक महामारी के संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवार भूखा न सोने पाए। लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने स्तर से जरूरतमंदों की हर सम्भव करते रहें और लोगों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करें। 
     श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में सभी का सहयोग अपेक्षित है। बिना सभी के सहयोग के कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग नही जीती जा सकती। 
     वहीं सुधीर सिंह ने कहा कि, हम मिलकर कोरोना से जंग जीतेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनुज मौर्या, जिला मंत्री सचिन सोनी, शिवगढ़ से युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह, सौरभ पाण्डेय, स्वप्निल पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे और दृढ़ संकल्प लेते हुए कहा कि, लॉकडाउन के समाप्त होने तक सेवा भाव से वे जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ