कोरोना फाइटर्स खाकी को विधायक ने किया सम्मानित
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों को भाजपा विधायक रामनरेश रावत एवं उनकी पत्नी सरोज रावत ने सुरक्षा कवच के रूप में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से समूचा विश्व जूझ रहा है। कोरोना वायरस समूचे विश्व में कहर बनकर लाखों लोगों को अपनी चपेट लेकर मौत की नींद खुला चुका है। जहां कोरोना वायरस को लेकर हर किसी को मौत का खौफ दिखाई दे रहा है। वहीं खाकी अपनी जान की परवाह किए बगैर अपना फर्ज निभाते हुए लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचा रही है।
चौबीसों घण्टे सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाली पुलिस चैन, सुकून त्याग कर अपना फर्ज निभा रही हैं। पुलिस के सम्मान में आगे आए बछरावां विधायक रामनरेश रावत में अपनी पत्नी सरोज रावत के साथ शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह, गुमावा पुलिस चौकी इंचार्ज इंसाफ अली, एसआई रामकृपाल सिंह, एसआई,राजकिशोर मिश्रा, सुनील पाल, राजवीर सिंह सहित 92 पुलिसकर्मियों एवं कोरोना फाइटर्स पत्रकारों को सुरक्षा कवच के रूप में अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
श्री रावत ने कहा कि, कोरोना काल में पुलिस का अदम्य साहस देखकर लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। कोरोना महामारी के इस संकट काल में पुलिस ने अदम्य साहस दिखाकर जनता का दिल जीत लिया है।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता पंकज मिश्र, ललित तिवारी, राहुल द्विवेदी सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ