रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: लाकडाउन के चलते गरीब मजदूर असहाय लोगों को खाद्य सामग्री किट पहुंचाने के कार्य में भाजपा नेता अतुल सिंह ने लगातार तीसरे चरण के लॉक डाउन में भी अपने समर्थकों मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा व वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश जायसवाल के द्वारा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में गौरा ब्लाक के सुल्तानपुर जनौली, दुर्गा गंज, धर्मापुर कैली के जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री (राशन) वितरण कराया।
आपको बता दें कि, उक्त गांव के जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण के उपरांत अनुराग मिश्रा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबों व जरुरतमंदो की सेवा कर रहे हैं। गांव गांव मे जरुरत मंदो को राशन सामग्री, मास्क आदि वितरित कराया जा रहा है। इस दौरान सभी को कोरोना से बचाव तथा सावधानियां बरतते हुए, इस महामारी से निपटने हेतु सक्षम लोगों से प्रधानमंत्री राहत कोष में ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग की अपील भी की जा रही है।
वहीं इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश जायसवाल ने बताया कि, गरीबों और जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री वितरण के साथ साथ लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा दूसरों को भी डाउनलोड कराने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि लोगों को इस वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाया जा सके।
इस मौके पर भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, रामकेश यादव, विनोद मौर्या, हिमांशु मिश्रा, अंशु सिंह, रानू त्रिवेदी, श्यामू सिंह, राकेश सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ