तीन माह तक के स्कूलों की फीस व बिजली का बिल माफ करे यूपी सरकार-इंद्रमोहन सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह इंदर भैया ने कहा कि, देश में कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। लोगों के कारोबार बंद हैं, लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को परिवार चलाने का संकट है, ऎसे समय प्रदेश में निजी स्कूलों के मालिक अभिभावकों से फीस के लिए लगातार मैसेज व दबाव बना रहे हैं, जो सरासर ग़लत है। ऐसी शिकायतें भी आ रही हैं कि, स्कूल किताबे तक खरीदने के लिए अभिभावकों को कमीशन के लिए बुकसेलर का नाम बता रही है। सरकार संकट के समय में बच्चों की 3 माह की फीस माफ करे।
      आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आगे कहा है कि, कमर्शियल एवं घरेलू बिजली के 3 माह के बिलों को सरकार माफ करे। इन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध है कि, प्रदेश में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाए कि, वे अगले 3 महीनों तक स्कूलों की फीस माफ करें। निजी स्कूलों को जो फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं, उन्हें रोका जाए। बंदी की वजह से लोगों के सामने परिवार चलाने का संकट है और इस समय बिजली का बिल व बच्चों की फीस जमा कर पाने में परेशानी होगी।
     साथ ही  इंद्रमोहन सिंह की लोगों से अपील है कि, सभी लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें, और घर से बाहर न निकलें तथा लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ