कोविड-19 को लेकर एसडीएम विनय कुमार सिंह के तेवर हुए और सख्त।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा चेहरे पर मास्क या अंगोछा जरूरी है, के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन अनलॉक वन शुरू होने के साथ लोगों ने इन नियमों की अनदेखी करना शुरू कर दिया था।
इस मामले पर शख्ती बरतते हुए जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत बुधवार की शाय 4 बजे महराजगंज उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में थानाअध्यक्ष धीरेन्द्र यादव सहित भारी पुलिस बल ने भवानीगढ़ चौराहे पर डेरा जमा दिया, और आने जाने वाले राहगीरों की चेकिंग शुरू कर दी है। 
     गौरतलब हो कि, प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मुंह पर बगैर मास्क लगाए या बिना अंगोछा लपेटे गुजर रहे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करना है। इसी दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी रोक कर उस पर सवार लोगों के मास्क चेक करने शुरू कर दिए। जिससे बांदा बहराइच मार्ग  स्थित भवानीगढ़ चौराहे पर चारों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।
     वहीं तीन वाहनों को एमबी एक्ट के तहत चालान किया गया।जबकि, आधा दर्जन लोग बगैर मास्क के या अंगोछा डालें घूमते पाए गए, उन पर भी कानूनी कार्यवाही की गई। इस अभियान में एसडीएम विनय सिंह, क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, उप निरीक्षक राज किशोर मिश्रा, बच्चूलाल, मीनू, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ