प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में नामित सभासदों को सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
आपको बता दें कि, बुधवार को नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने नामित हुए सभासद महेंद्र पटेल, अमरेश कुमार व सुधीर जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि, नामित सभासदों के सुझाव से नगर पंचायत डलमऊ को विकास में बल मिलेगा, जिस तरह बूंद बूंद से घड़ा भरता है उसी तरह इन सभासदों से नगर पंचायत के विकास कार्यो में पंख लगेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने कहा कि, नगर पंचायत के विकास कार्य में सभासदों का योगदान महत्वपूर्ण होता है। नगर पंचायत सभासद प्रस्ताव को पास कर जनता की समस्याओं को उठाते हैं। जिसपर सभासदों के सहयोग पर ही सरकार भी विकास के लिए बजट देती है।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सविता यादव, कोतवाली प्रभारी श्रीराम, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पुष्पक, लिपिक सोहराब अली, प्रतिनिधि शुभम गौड़, सतीश जायसवाल, सुशील गुप्ता सहित अन्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ