अधिकारियो ने क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानदारों को दिए आवश्यक निर्देश।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: बुधवार को एसडीम सविता यादव, क्षेत्राधिकारी आरपी शाही तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने मुराई बाग कस्बे का भ्रमण कर दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार ने कस्बे का भ्रमण कर बाइक चालकों को निर्देशित किया कि, अगर बिना मास्क वाहन चलाते भाई गए, तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बाइक सवार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही भी की जाएगी। 
     आपको बता दें कि, इस दौरान अधिकारियों ने 1 दर्जन से अधिक गाड़ियों का चालान भी किया। इसके बाद एसडीएम सीओ और तहसीलदार मुराई बाग कस्बे के विभिन्न दुकानदारों के पास जाकर उन्हें निर्देशित भी किया कि, अगर बिना मास्क के दुकान खुली, तो दुकान दार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों का कोविड-19 को लेकर सख्त रवैया देख से मुराई बाग चौराहे पर हड़कंप मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ