बाइक में ईंधन डलवाने जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक को विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुसुढ़ी सागरपुर गांव का रहने वाला दीपू 26 पुत्र राम हरक घर से बाइक पर सवार होकर गाड़ी में ईंधन डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। तभी रायबरेली हैदर गंढ़ मार्ग पर सगरापुर चौराहे के पास महराजगंज की ओर से आती हुई चार पहिया गाड़ी ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत दूर जा गिरा।
    डायल 112 पुलिस द्वारा उसे महराजगंज सीएचसी लाया गया। किंतु सिर में गहरी चोट होने के कारण उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ