रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: श्रावण मास में श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रा शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर वर्तमान समय में चल रहे कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए भीड़ भाड़ ना हो जिसको लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है, और आज महराजगंज कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा व कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि, आज महराजगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी का आयोजन उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान संभ्रांत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पीस कमेटी को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा ने कहा कि, शासन की गाइडलाइंस के अनुसार कावड़ यात्रा में एक साथ पांच लोग ही शामिल होंगे। मंदिर एवं शिवालयों में भी सिर्फ पांच पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा, और सभी लोग मुंह पर मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे।
वही कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, कांवड़ यात्रा और शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष रुप से ध्यान रखना है। किसी भी प्रकार से कहीं भी भीड़ भाड़ नहीं इकट्ठा होनी चाहिए।
इस मौके पर महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, एसआई जमुना प्रसाद, त्रिपाठी एसआई विभाकर शुक्ला भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान माताफेर सिंह, ग्राम प्रधान उमेश कुमार कुन्नू, सभासद विजय धीमान, ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव, ग्राम प्रधान केतार मौर्य समेत क्षेत्र के सभी गणमान्य व संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ