रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे से सटा हुआ बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित डॉक्टर बीआर अंबेडकर शिक्षा सदन इंटर इंटरमीडिएट कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जिससे छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के अध्यापकों में हर्ष देखने को मिली।
आपको बता दें कि, क्षेत्र में डॉक्टर बीआर अंबेडकर शिक्षा सदन इंटरमीडिएट कॉलेज बल्ला के बच्चों ने अपने माता-पिता व विद्यालय के साथ रायबरेली का भी नाम रोशन किया। जहां हाई स्कूल के छात्र नरेंद्र कुमार और पुष्पा यादव ने 86% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में टाप रहें, वहीं इंटरमीडिएट में रूपल कश्यप ने 80% तथा साक्षी सिंह व अर्पिता वर्मा ने 79% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में टॉप रहे। यहां यह कहावत चरितार्थ दिखी कि गुदड़ी के लाल किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों के लाल ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके अपने माता पिता के साथ-साथ विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है।
क्षेत्र के बी आर अंबेडकर इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में न केवल शत प्रतिशत परीक्षाफल रहा, बल्कि यहां के बच्चों ने क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। जिसमें हाई स्कूल से पुष्पा यादव 85.5%, रोशनी बानो 83%, हर्षित पाल 83%, अशोक कुमार 82% वहीं इंटरमीडिएट में रूपल कश्यप 80%, अर्पिता वर्मा 79%, साक्षी सिंह 78%, काजल सिंह 77%, अंशिका 74%, प्राची मौर्य 74% अंक प्राप्त किया क्षेत्र में टॉप आए हैं।
वहीं कला वर्ग में वंदना ने 74% अंक प्राप्त कर कला वर्ग में टॉप किया है। बीआर अंबेडकर इंटरमीडिएट कॉलेज में 156 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें हिंदी विषय में 95 अंक अंग्रेजी में 93 अंक गणित में 97 अंक सर्वोच्च रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक सुशील पासी ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी का मुंह मीठा कराकर शुभाशीष दिया। विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य को विद्यालय के अच्छे परिणाम के लिए पूरी विद्यालय टीम को बधाई दी। सुशील पासी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, न केवल नंबरों में टॉप कराना है, बल्कि जिंदगी में भी टाप कर देश व समाज की सेवा करें।

0 टिप्पणियाँ