पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारी को 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में बनाई गई टीम द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिससे अवैध कारोबारियों मे खलबली मच गई  है। नव आगंतुक थाना अध्यक्ष के लगातार गश्त के दौरान अवैध कारोबारी पूरी तरह से सहमे हुए हैं।
      आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह द्वारा बनी टीम में उपनिरीक्षक श्रीबाबू एवं आरक्षी विकास कुमार द्वारा गश्त के दौरान खैरहनी गांव के निकट एक व्यक्ति को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। जोकि लंबे समय से गांजे का लगातार कारोबार कर रहा था।
      पूछताछ के दौरान गिरधारी पुत्र रविशंकर कुम्हार निवासी खैरहनी थाना बछरावां के पास से 5 किलो गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
     प्रभारी थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, अवैध नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 5 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ