ब्लॉक सभागार में जिला विकास अधिकारी की बैठक में 4 रोजगार सेवक अनुपस्थित।। Raebareli news ।।


खंड विकास अधिकारी ने कहा चारों को दी जाएगी नोटिस होगी कार्यवाही
बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: ब्लाक सभागार में एक दिवसीय ईज आफ लिविंग के सर्वे के संदर्भ में बैठक संपन्न हुई। जिला विकास अधिकारी एके वैश्य व खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ अजय कुमार सिंह ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
     आपको बता दें कि, बैठक में सभी ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम सभा में मनरेगा योजना के कार्य देख रहे रोजगार सेवकों को ग्राम पंचायत में प्रत्येक परिवार का विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में सर्वे करना है। 
       जिला विकास अधिकारी एके वैश्य ने बताया कि, इन ऑफ लिविंग के सर्वे कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी  ग्राम विकास अधिकारी व रोजगार सेवक प्रत्येक परिवार के मुखिया के नाम पर शासन द्वारा प्राप्त होने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसमें राशन कार्ड,जॉब कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, पेंशन, आवास व शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए रिपोर्ट तैयार करना है।
     खंड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि, आज की होने वाली बैठक की जानकारी पूर्व में दी गई थी। जिसमें सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा रोजगार सेवकों में 4 रोजगार अनुपस्थित रहे। कसना मे मालती, गोविंदपुर के रामप्रसाद, चितवनिया की सविता देवी व ओसाह सरिता रोजगार सेवक गैरहाजिर रहे, जिनके विरुद्ध नोटिस भेजकर कार्यवाही की जाएगी।
     इस अवसर पर वीडियो तरुण कुमार सिंह, सीताराम, आलोक कुमार शुक्ला, मनोज शर्मा, भालेंद्र वर्मा, आशीष अवस्थी, हेमंत सिंह, मोहित सिंह, अरुण गौतम, सुधांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ