रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में आज जिला कार्यालय भाजपा सुपर मार्केट में जिला कोषाध्यक्ष पवन साहू द्वारा कोरोना वारियर्स का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा रामदेव पाल ने सम्मानित होते हुए कहा कि, इस विषम परिस्थिति में हम सभी कार्यकर्ताओं का यह मानवीय धर्म है कि, कोई भी गरीब भूखा न सोए, उसको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट ना हो, इसके लिए कार्यकर्ता सदैव तैयार रहें।
वहीं जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अभिलाष कौशल ने कहा कि, 25 मार्च से अनवरत चल रहे लॉकडाउन में एक-एक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने आस पड़ोस के साथ ही समाज के निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों के बीच राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, फल सब्जियों का वितरण किया गया। वहीं बेजुबान जानवरों की भी सेवा की गई।
सम्मानित होने वालों में मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, संरक्षक शिवकुमार अग्रवाल, सचिव रत्नेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, ओम शिव शक्ति मानव सेवा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष भाजपा रामदेव पाल, जिला अध्यक्ष अभिलाष कौशल, कोषाध्यक्ष पवन साहू, मंडल अध्यक्ष महराजगंज शिव प्रकाश वर्मा मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ