न्यास ने चाइना बॉर्डर पर शहीद हुए 20 जवानों को कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत सेवा न्यास चीनी उत्पादों के विरुद्ध नॉट टू बाय चाइना प्रोडक्ट नामक चलाएगा अभियान-मानवेंद्र पाण्डव
रजनीकांता अवस्थी   
मथुरा: भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र पाण्डव ने चीन द्वारा पूर्वी लद्दाख में सोमवार की देर रात हुए खूनी संघर्ष से लगवा घाटी में शहीद होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत कहा कि, चीन ने हमारे निहत्थे जवानों की हत्या की है जो एक कायराना हरकत है। पांडव ने सरकार से अपील की है कि, आप निर्णय लें, पूरा देश आपके साथ है। आप आगे बढ़िए और चीन को करारा जवाब दीजिए।
     आपको बता दें कि, श्री पांडव ने इसके साथ ही केंद्र सरकार से यह आग्रह किया कि, चीन के साथ समस्त व्यापारिक करारों को खत्म किया जाए, और चीन के साथ कोई व्यापारिक संबंध न रखें। श्री पांडव ने आगे कहा कि, भारत सेवा न्यास चीनी उत्पादों को न खरीदने के लिए लोगों से अपील करता है और पूरे देश में अपनी टीम के माध्यम से नॉट टू बाय चाइना प्रोडक्ट नामक अभियान चलाएगा।
      श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश संयोजक रुस्तम सिंह पटेल,  प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत,  हेमंत भारद्वाज, प्रभारी दीपक अवस्थी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सिदार्थ बंसल, प्रदेश सचिव अनुपम सिंह, जिला संयोजक प्रेमशंकर शर्मा, राकेश आदि ने कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ