मिर्जापुर। वाराणसी रोड पर नगर से 15 किमी दूर अघवार के पास स्थित भेवर करमनपुर ग्राम सभा में स्थित हाई-माई आश्रम में आश्रम के स्वामी तथा कतिपय भक्तों की बैठक हुई जिसमें गुरु-पूर्णिमा के दिन होने वाले भंडारा कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते स्थगित करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में आश्रम के महात्मा स्वामी द्वारिका बाबा ने बताया कि 5 जुलाई को शासन की गाइडलाइन के तहत गुरु-महाराज के श्रीचरणों की सिर्फ पूजा आश्रम के सीमित संख्या के श्रद्धालु ही करेंगे । द्वारिका बाबा कहना है कि उनका आश्रम सक्तेशगढ़ आश्रम के निर्देशन में संचालित होता है। चूंकि सक्तेशगढ़ के महराज स्वामी अड़गड़ानन्द जी ने घर से आस्था व्यक्त करने का आदेश दिया है इसलिए यहां भी वही नियम लागू होगा। श्रद्धालुओं में रामाज्ञा सिंह, सलिल पांडेय, अशोक विन्द उपस्थित थे।
- सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ