रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विश्व योग दिवस के मौके पर क्षेत्र भर में कई स्थानों पर योग दिवस मनाया गया। हालांकि बीते वर्षो की तरह सामूहिक रूप से योगाभ्यास का कार्यक्रम कहीं नहीं हुआ। लेकिन जागरूक लोगों ने कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए अपने अपने आवासों पर योगाभ्यास कर कार्यक्रम किया।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में महाराजगंज नगर पंचायत की चेयरमैन सरला साहू के आवास पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति प्रभात साहू ने अपने परिवारीजनों के साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, योग और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने से ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इससे मन स्वच्छ रहता है। कु विचारों का अंत होता है। कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है।
इसके अलावा मऊशर्की गांव सभा में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी अपने आवास पर कुछ लोगों के साथ योगाभ्यास का संक्षिप्त कार्यक्रम किया। प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि, उन्होंने योग जैसी भारत की प्राचीन विद्या को विश्व भर में प्रचारित और प्रसारित करके मानव समाज के लिए उपकार भरा काम किया है।
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। इसी प्रकार महराजगंज में भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी के आवास पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख रमेश अवस्थी ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया, और कहा कि, योग की विद्या प्राचीन भारत के ऋषियों और महरि्षयों की महत्वपूर्ण देन है। आयुर्वेद के साथ-साथ योग भारत की मूल्यवान धरोहर है।
इस अवसर पर पूर्व डीजीसी क्रिमिनल लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, सुरेश बैस्य आदि लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ