पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने अपने आप को किया घरों के अंदर कैद।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली:  रविवार को  पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों ने अपने आप को घरों के अंदर कैद करके रखा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी लोगों की उपस्थिति नगण्य रही। सूर्य ग्रहण पूर्ण होने के उपरांत लोगों ने स्नान ध्यान करके धार्मिक क्रियाएं संपन्न की।
      आपको बता दें कि, इस दौरान दिन में भी शाम जैसा माहौल रहा। हालांकि आसमान में छाए बादलों की वजह से लोग सूर्य ग्रहण  प्रत्यक्ष रूप से नहीं देख सके। पूरे दिन लगभग सूर्य के दर्शन नहीं हुए। धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप अधिकांश घरों में इस दौरान लोगों ने भोजन पानी तक ग्रहण नहीं किया। जगह जगह बजरंगबली की उपासना व अन्य धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया गया। पूरा दिन महराजगंज क्षेत्र सहित पूरे जनपदभर में सन्नाटा पसरा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ