जनपद भर में योग एट होम विद फैमिली की थीम पर मनाया गया विश्व योगा दिवस।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: योगा का अभ्यास शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी इंसानों को मजबूत बनाता है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के दृष्टिगत सरकार की ओर से छठे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन योगा एटहोम विद फैमिली की थीम पर किया गया। इस वक्त लोग वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बचाव और रोकथाम के लिए शिवगढ़ सहित समूचे रायबरेली जनपद में इस महामारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य संगठन और चिकित्सक लोगों को अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए योग जैसे पौराणिक व्यायाम करने का सुझाव दिया है। क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत सहित राजा राकेश प्रताप सिंह और तमाम जनप्रतिनिधियों ने योग दिवस पर जनपद वासियों को बधाई दी है, तथा तहसील क्षेत्र वासियों के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों संभ्रांत व्यक्तियों ने अपने घरों पर परिवार के साथ योगाभ्यास करते नजर आए। वहीं देश की सीमाओं पर जवानों ने भी योगाभ्यास किया।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर शिवगढ़ विकासखंड क्षेत्र के नहर कोठी भवानीगढ़ पर योगा कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत की अगुवाई में किया गया। जिसमें जिला सह प्रभारी रायबरेली त्र्यंबक तिवारी व डॉक्टर सौरभ शुक्ला ने योगा करते हुए सभी को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के विषय में विस्तार से बताया। 
     योगाभ्यास के उपरांत  क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से बचने के लिए शरीर को स्वस्थ रखने की आवश्यकता है, और स्वस्थ रहने के लिए योगा की आवश्यकता है। इसीलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, कि जो करेगा योग, वह रहेगा निरोग। 
      इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवगढ़ डॉ जीबी सिंह, पंकज मिश्र, अवधेश मिश्रा, अनुज मौर्य, मंजुल मयंक द्विवेदी, सुनील अवस्थी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ