नसीराबाद में पत्रकार पर किए गए हमले के आरोपियों को पुलिस जल्द करें गिरफ्तार, नहीं तो सड़कों पर होंगे जनपद भर पत्रकार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पत्रकार शिव शंकर वर्मा पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में यदि जल्द ही नसीराबाद पुलिस अपराधियों को पकड़ कर जेल नहीं भेजती है, तो रायबरेली जिले का पत्रकार संघ सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी, यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर प्रेस क्लब कार्यालय में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए महराजगंज प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार व संरक्षक सुभाष पांडेय व वरिष्ठ अधिवक्ता  व संरक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव व्यक्त कर रहे थे।
      आपको बता दें कि, विगत 4 दिन पूर्व रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में निर्भीक, ईमानदार पत्रकार शिव शंकर वर्मा पर पहले से ही घात लगाए बैठे दबंग प्रतिपक्षी गणों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिस पर नसीराबाद कोतवाली पुलिस की भी मिलीभगत सामने आ रही है। जिसको लेकर रायबरेली जिले के पत्रकार समुदाय में खासा आक्रोश व्याप्त है। यदि जल्द ही मामले में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल न भेजा गया, तो पत्रकार समुदाय रायबरेली सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
      इस मौके पर संरक्षक अनिल जायसवाल, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, उपाध्यक्ष दिलीप 
जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर सिंह, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, विधिक सलाहकार इम्तियाज अली, संगठन मंत्री हरिहर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, प्रचार मंत्री मनोज वर्मा, सोहनलाल, रजनीकांत अवस्थी, पवन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ