महराजगंज पुलिस ने बंदर को कुल्हाड़ी से काटकर मारने वाले को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 3 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में कुल्हाड़ी से बंदर को काट कर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, ग्राम प्रधान जयप्रकाश साहू की तहरीर पर अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर ताज मोहम्मद को जेल भेज दिया गया है। 
      आपको बता दें कि, दिनांक 17 जून को शाम लगभग 7:00 बजे सलेथू गांव निवासी ताज मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद ने एक बंदर को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों की हुई वैसे ही ग्रामीण एकत्रित होने लगे और देखते ही देखते भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गई ग्राम प्रधान जयप्रकाश साहू द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। तो, आनन फानन गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने बंदर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और ग्राम प्रधान जयप्रकाश साहू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ताज मोहम्मद को गिरफ्तार कर वन संरक्षण अधिनियम पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ