अयोध्या के सरयू घाट पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा नेता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।


रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी जनपद रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष और युवा भाजपा नेता जन्मेजय सिंह ने जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अयोध्या नगरी के सरयू घाट पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
     आपको बता दें कि, श्री सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत इस संवाददाता से कहा कि, जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए ही जन्म लिए थे। उन्होंने इसी उद्देश्य के तहत अखिल भारतीय जनसंघ पार्टी की स्थापना की थी। उन्होंने देश की एकता और जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान भी कर दिया।
       उन्होंने कहा कि, आज भाजपा जनसंघ का ही रूप है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा रोपा गया एक नन्हा सा वृक्ष आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है। हम सब संकल्प लेते हैं कि, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करेंगे, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    इस मौके पर युवा भाजपा नेता भोलू सिंह भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ