रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बे के बस स्टॉप चौराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे से किराना का सामान खरीदने आए ग्रामीण की चोरों ने मोटरसाइकिल उड़ा दी। पीड़ित ने चोरी की शिकायत बछरावां थाने में दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिहीलाल खेड़ा मजरे इचौली के रहने वाले शिवम शुक्ला पुत्र राजेश कुमार बीते बुधवार की शाम बछरावां चौराहे पर किराना का सामान लेने आए थे। कस्बे केें लखनऊ इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टॉप चौराहे के पास ओवर ब्रिज के नीचे मोटरसाइकिल खड़ी कर दी, और सामान लेने चले गए। वे सामान लेकर जैसे ही वापस आए, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। जिसकी उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने बताया कि, चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल पार कर दी है, जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाना बछरावां में प्रार्थना पत्र दर्ज कराई है।
मामले में कोतवाल राकेश सिंह ने बताया है कि, प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ