कट्टे की बट पर तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने दूध व्यवसाय की मोटरसाइकिल सहित मोबाइल की लूट को दिया अंजाम।। Raebareli news ।।

रजनीकांता अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर बीती रात लगभग 9:00 बजे बछरावां कस्बे में दुग्ध व्यवसाई की तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे के बल पर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट कर फरार हो गऐ। 
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां थाना के अंतर्गत दुर्गापुर मजरे बन्नावा गांव के रहने वाले मोहम्मद अली पुत्र स्वर्गीय पीर अली दूध का व्यवसाय करता है। बीती रात वह अपने घर से दूध लेकर बछरावां कस्बे देने आ रहा था, तभी कस्बे से  बांदा बहराइच राजमार्ग पर नटवीर बाबा मंदिर के पास तीन नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और कट्टा निकालकर उसके सर पर लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल तथा दस हजार (₹10000) कीमत का मोबाइल लूट लिया।
     पीड़ित ने बताया कि, तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। दो लोग उसकी मोटरसाइकिल लेकर लालगंज की ओर भाग गए व एक बछरावां की ओर भाग गया। पीड़ित ने आगे बताया कि, उसने घटना की सूचना बछरावां पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने आनन-फानन पीड़ित को साथ लेकर पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर लूट का प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।
     थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि, पीड़ित की तहरीर पर  है मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ