विक्रांत अकेला के जन्मदिन को सोशल मीडिया पर लोग कुछ इस अंदाज में कर रहे हैं विश।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला के पुत्र बछरावां से ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला को उनके जन्मदिन पर रायबरेली जनपद भर से ट्विटर और फेसबुक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश मिल रहे हैं। 
      आपको बता दें कि, बछरावां के ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला को उनके जन्मदिन पर पूरा जनपद अपने-अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं देने में लगा हुआ है। शुभकामनाएं देने का सबसे ज्यादा क्रेज सोशल मीडिया पर दिख रहा है। फेसबुक से लेकर ट्विटर हर जगह लोगों के पोस्ट बछरावां के ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला को बधाई संदेश देते दिख रहे हैं।
      रायबरेली सहित अन्य जनपदों की जनता अपने चहेते ब्लाक प्रमुख तक अपना बधाई संदेश पहुंचाने में लगी हुई है। 
     टि्वटर, फेसबुक, व्हाट्सएप तथा टेलिफोनिक वार्ता के जरिए राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, डब्बू सिंह प्रधान प्रतिनिधि, शैलेंद्र सिंह उर्फ सिंपल एडवोकेट, राजू सिंह, पन्ना सिंह, लवलेश कुमार पांडेय प्रधानाचार्य, सतीश सिंह, युवा सपा नेता सुधीर साहू, युवा सपा नेता धीरज यादव, युवा सपा नेता अभिषेक यादव, रामदेव, गफ्फार अली सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ