समाजवादियों ने बछरावां विधानसभा के गांव-गांव घर-घर साइकिल चलाकर पहुंचाया पार्टी का आवाहन पत्र।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित समाजवादी पार्टी का आवाहन संदेश पत्र साइकिल से बछरावां के पूर्व विधायक रामलाल अकेला व विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादियों के साथ ग्राम पंचायत व विधानसभा स्तर पर साइकिल चलाकर गांव-गांव घर-घर बांटे गए।
     आपको बता दें कि, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला द्वारा निर्देशित समाजवादी पार्टी का आवाहन पत्र घर-घर तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में जनता के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्य का इस पत्र में उल्लेख किया गया है। इसके अलावा इस पत्र में भाजपा ने किस प्रकार जनता को धोखा दिया है, उसके बारे में भी बताया गया है।
     श्री अकेला ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देशित "समाजवादी पार्टी का आवाहन" संदेश पत्र को गांव-गांव घर-घर पहुंचाने को लेकर विधानसभा बछरावा के दर्जनों गांव के जन-जन तक पहुंचकर संदेश पत्र की प्रतियां वितरित की गई है।
    इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिवेदी उर्फ आलू महराज ने कहा कि, सभी लोग सचेत हो जाएं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है। 2022 में इनको उत्तर प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम हम सब को करना है। श्री त्रिवेदी ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी ने हमेशा हर वर्ग के लिए कार्य किया है। समाजवादी पार्टी इस लॉक डाउन में भी हर जरूरतमंद तक समाजवादी राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
     इस मौके पर दयाशंकर मौर्य, मायाराम पासी, राकेश मास्टर, मुस्ताक मास्टर, राकेश पासी, आशीष कुमार दुबेदी, रामबरन यादव, संतराम यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ