रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा चेहरे पर मास्क या अंगोछा जरूरी है, के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन अनलॉक वन शुरू होने के साथ लोगों ने इन नियमों की अनदेखी करना शुरू कर दिया था।
इस मामले पर शख्ती बरतते हुए जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना और पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत आज दोपहर 12:00 बजे महराजगंज के उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में नगर पंचायत व भारी पुलिस बल ने मुख्य तिराहे पर डेरा जमा दिया, और आने जाने वाले राहगीरों की चेकिंग शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि, प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मुंह पर बगैर मास्क लगाए या बिना अंगोछा लपेटे गुजर रहे लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करना है। इसी दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी रोक कर उस पर सवार लोगों के मास्क चेक करने शुरू कर दिए। जिससे रायबरेली हैदरगढ़ रोड पर मुख्य चौराहे के पास दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।
वहीं तीन वाहनों को एमबीए एक्ट के तहत चालान किया गया। जबकि, आधा दर्जन लोग बगैर मास के या अंगोछा डालें घूमते पाए गए, उन पर भी कानूनी कार्यवाही की गई। समाचार प्रेषित किए जाने तक पुलिस प्रशासन का यह अभियान जारी है।
इस अभियान में एसडीएम व सीओ के अलावा ईओ नगर पंचायत के डॉ राजेश कुमार, एसआई मनोज कुमार, एसआई विकास चौधरी, एसआई श्यामचंद्र यादव, नगर पंचायत के कर्मचारी जमुना प्रसाद, सफाई नायक चंद्रकेश मौर्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ