जेष्ठ मास के आखिरी मंगलवार को हनुमान मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लगातार लगभग ढाई महीने से लॉक डाउन के चलते मंदिर पूरी तरह से बंद पड़े थे। लॉक डाउन 5 में कई चीजों में मिली छूट के कारण सड़कों पर भारी भीड़ नजर आ रही है। इसी के चलते आज स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपलेश्वर  चुरुआ हनुमान मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। 
    आपको बता दें कि, लाकडाउन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए मंदिर के पुजारी चन्द्रमणि अवस्थी ने मुख्य गेट के बाहर से ही लोगों को दर्शन करने की अनुमति प्रदान की। खास बात यह रही कि, भक्तो ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पवनसुत हनुमान के दर्शन प्राप्त किए।
      पिपलेश्वर चुरूआ मंदिर में प्रतिवर्ष सैकड़ों भंडारे आयोजित किए जाते है, यहां आयोजित होने वाले भंडारों में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आनंदित होते थे। किंतु इस बार कोरोना वायरस के चलते बीते ढाई महीने से लगभग मंदिर बंद पड़े थे। जो अब सरकार के नए आदेश के तहत 8 जून से खोले जाएगे। इस आदेश के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखने को मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ