रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: अपराधियों के लिए बुरे तथा सभ्यलोगों के लिए अति विनम्र बर्ताव करने वाले थानाध्यक्ष बछरावां पंकज तिवारी का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक द्वारा ऊंचाहार तथा शिवगढ़ में थाना अध्यक्ष रहे राकेश सिंह को बछरावां का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना की सीमाएं च्यूंकि, बछरावां से मिली हुई है इसलिए शिवगढ़ में तैनात अधिकारी की कार्यशैली से बछरावां वाले अवगत होते रहते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश सिंह भी अपने कार्यकाल के दौरान शिवगढ़क्षेत्र में मृदुभाषी तथा गरीबों के मसीहा एवं पीड़ित, गरीबों के लिए न्यायप्रिय माने जाते रहे हैं। बछरावां में तैनात रहे पंकज तिवारी लोगों में पुलिस के प्रति व्याप्त छवि से अलग हटकर अपना स्थान जनता के बीच बनाने में सफल रहे है।
टोल बॉर्डर पर लगातार आयोजित होने वाले भंडारों में दानदाताओं को प्रेरित करने का कार्य बखूबी निभाने वाले श्री त्रिपाठी का जनता रसोई में योगदान सराहनीय रहा है। लाक़ डाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की सहायता करने से क्षेत्र में उनकी एक अलग ही छवि जनता के बीच बन गई थी। उनके स्थानांतरण से गरीब एवं संभ्रांत लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि, शायद अच्छे अधिकारियों को रायबरेली के आला अधिकारी बछरावां में ज्यादा दिन नहीं रहने देते। वैसे जिस तरह नवागंतुक थाना अध्यक्ष के बारे में सुनाई पड़ रहा है। अगर वह सत्य है तो बछरावां वालों को नहीं लगता कि, अधिकारी ज्यादा दिन इन्हें भी टिकने देंगे। चौकी राकेश सिंह अपनी साफ-सुथरी छवि की बदौलत ही शिवगढ़ थाना क्षेत्र में लोगों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं।

0 टिप्पणियाँ