नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
 डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अध्यक्ष परिषद् उत्तर प्रदेश बृजेश दत्त गौड़ ने लोक निर्माण मंत्री उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर समस्याएं बताई।
     आपको बता दें कि, डलमऊ कस्बे के मुख्य मुराई बाग चौराहे में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाला जल निकासी हेतु अति आवश्यक रोड क्रास पुलिया बनवाए जाने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गौड़ ने लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया है। मुराई बाग़ में कानपुर प्रयागराज मार्ग पर मेन चौराहे से रेलवे स्टेशन तक नगर पंचायत द्वारा नाले का निर्माण पहले करा कर दिया गया है। परन्तु नाले के पानी का निकास न होने के कारण जलभराव बना रहता है। जिससे आए दिन  मुराई बाग चौराहे पर व्यापारियों व नागरिकों के घरों में भी जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
      इस संबंध में पहले भी नगर पंचायत द्वारा कई बार लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया जा चुका है। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे कि, आने जाने वाले राहगीरों एवं नगर वासियों व व्यापारियों को बरसात के समय अत्याधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।
     वहीं कस्बे के मकनपुर  रोड एवं मुराई बाग चौराहे से गंगा घाट रोड पर जल निकासी हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड क्रॉस पुलिया बनवाए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गौड़ ने लोक निर्माण मंत्री को भी पत्र के जरिए अवगत कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ