कप्तान ने कुशल जौहरी की भांति राकेश सिंह जैसे हीरे की पहचाना की।। Raebareli news ।।

शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह की योज्ञता और दक्षता को देख बछरावां जैसी बड़ी कोतवाली का चार्ज दिया
रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद के तेजतर्रार कर्मठ और इमानदार न्यायप्रिय युवा पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने अपनी पारखी निगाहों से प्रतिभा को पहचानने और उसे उचित स्थान पर बैठाने का एक उदाहरण पेश किया है। जबकि, शिवगढ़ थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह को शिवगढ़ जैसी छोटी कोतवाली से उठाकर बछरावां जैसे चुनौतीपूर्ण और जनपद की बड़ी कोतवाली क्षेत्र का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त कर दिया है। जिससे बछंरावा क्षेत्र से अपराधियों, सफेदपोश अपराधियों तथा अपराधियों को संरक्षण देने वाले तत्वों में खलबली मच गई है।
      आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र में महज पांच छ: महीने की तैनाती के दौरान राकेश सिंह ने न केवल क्षेत्र को अपराध मुक्त कर दिया था, बल्कि गरीबों, पीड़ितों की सुनवाई चौबीसों घंटे उनके द्वारा की जाती रही है। जिससे क्षेत्र में सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लोग भी उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और ईमानदारी की सराहना करते रहे है।
    शिवगढ़ में विगत 6 महीने पूर्व अपनी तैनाती के बाद ही से उन्होंने जनता से सीधे जुड़कर अपने काम करने की व्यवस्था की थी, तथा विचवलियों और दलालों का थाना में प्रवेश वर्जित करा दिया था। अपराधियों और उनके संरक्षकों में दहशत फैल गई थी। अधिकांश अपराधी क्षेत्र छोड़कर चले गए थे। जिससे अपराधों पर अंकुश लग गया था। यही वजह थी कि, राकेश सिंह लोगों की आंखों के तारे बन गए थे।
    उन्होंने संपूर्ण डाउन के दौरान जहां एक अनुशासन प्रिय कठोर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई, वहीं गरीबों, बेसहारा लोगों की सेवा करने में भी वह पीछे नहीं रहे। जिसकी चर्चा जन जन में है।
    जानकार सूत्रों का कहना है कि, पुलिस अधीक्षक को बछरावां कोतवाली के लिए जिस प्रकार के थाना प्रभारी की आवश्यकता थी, वह सारे गुण उन्हें राकेश सिंह में दिखाई दिए, और उन्होंने राकेश सिंह को बछरावां की जिम्मेदारी सौपने का निर्णय ले लिया। हालांकि शिवगढ़ क्षेत्र की अधिकांश जनता राकेश सिंह के यहां से हटने पर मायूस और दुखी है। किंतु लोगों का यह भी मानना है कि, वह ज्यादा दूर ना जाकर पड़ोस के बछरावां थाने की कमान संभालेंगे। इससे लोगों में फिलहाल संतोष दिखाई देता नजर आ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ