रोहित सिंह को राष्ट्रीय जन विकाश पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाइयों का दौर जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाज में सच्ची कार्य निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय जन विकास पार्टी ने रोहित सिंह को रायबरेली जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
     आपको बता दें कि, पूरे अभिमान सिंह मजरे बरहुआ के रहने वाले रोहित सिंह समाज में हमेशा गरीबों वंचितों शोषितों लोगों की आवाज बनते रहे है। जिनकी सच्ची कार्य निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय जन विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश दुबे ने उन्हें रायबरेली का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
     मीडिया से बात करते हुए रोहित सिंह ने कहा कि, पार्टी ने उनके ऊपर जो भरोसा जताया है वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और पार्टी के संगठन को रायबरेली में मजबूती प्रदान करेंगे। रोहित सिंह के मनोनयन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली वैसे ही रोहित सिंह के दूरभाष नंबर व घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जिसमें प्रमुख रुप से राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमित सिंह, अनुराग सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में  लोगों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ