वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता ने मोहल्ले में लगभग 50 परिवारों को वितरित किया हाथ धोने का साबुन
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 14 जून को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ में एक 23 वर्षीय युवती के कोरोना पॉजिटिव होने से उनके घर में रह रहे 10 लोगों में से 7 लोगों को रायबरेली स्थिति फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक रतापुर में क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिनमें से 5 की और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे और आनन-फानन मऊ गांव की नाकाबंदी करके पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर यहां रह रहे सभी लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। कोरोना पीड़ितों के परिवार सहित पूरे गांव को अलग-थलग कर दिया गया। जिसकी वजह से पूरा गांव बेरोजगार हो गया है।
बिगड़ी परिस्थितियों के चलते कई लोगों के पास राशन तक नहीं है। ऐसे में कई समस्याएं जरूरतमंदों की आगे आई हैं। यह बात जैसे ही महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह को हुई वैसे ही उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए क्षेत्र के समाजसेवी और पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता को प्रेरित कर सबके घर खाद्य सामग्री (राशन) भिजवाया।
आपको बता दें कि, कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह की प्रेरणा से अभिभूत होकर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व राजापुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता ने मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे कोरोना पीड़ित व अन्य परिवारों के घर पहुंच कर उन्हें खाद्य सामग्री मुहैया कराया। जिसमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, आधा किलो सरसों का तेल, एक पैकेट सब्जी मसाला, चीनी, दाल, नमक, आलू, प्याज, गरम मसाला की पैकेट, टोस्ट की पैकेट, ब्रेड की पैकेट तथा मंजन शामिल है। इसी क्रम में श्री गुप्ता ने मोहल्ले वासियों के लगभग 50 परिवारों को हाथ धोने के लिए एक एक साबुन भी मुहैया कराया है।
राशन सामग्री और साबुन वितरण के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता ने कहा कि, कोरोना के संकट काल में मऊ गांव को हॉटस्पॉट किया गया है। जिसकी वजह से दिहाड़ी, मजदूरों और गरीब जरूरतमंद परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से प्रेरणा लेकर वे जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, खाद्यान्न सामग्री के साथ ही इस में पोषक तत्वों का भी ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, सभी लोग घरों में रहे। लगातार साबुन से हाथ धोएं, बुखार, कफ, सर्दी होने पर डॉक्टर के पास जाकर अपना चिकित्सीय परीक्षण कराएं, इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें।
जब हमारे इस संवाददाता ने महराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि, मऊ गांव में 5 और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लगभग 35 सौ आवादी वाले इस गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सारे रास्ते सील कर दिए गए हैं। यहां के लोगों की जिंदगी आसान करने के लिए शासन द्वारा और क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। गांव की बेहतरी के लिए इस गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, ताकि संक्रमण ज्यादा लोगों में न फैल सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, लोग शासनादेश का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर अपने अपने घरों में रहे, और किसी भी परिवार को किसी भी वस्तु की आवश्यकता हो, तो वह उसे निसंकोच उनके टेलीफोन नंबर पर फोन करके उन्हें अवगत कराएं, जरूरतमंद को समय पर सामान मुहैया कराया जाएगा।
इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हौसिला प्रसाद मिश्रा, सुखदेव मिश्रा, विद्यासागर मिश्रा, पम्मू सिंह, सम्मू सिंह, श्रीराम यादव, बोल्टू मिश्रा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ