रजनीकांत अवस्थी
लालगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के चलते भारत सरकार द्वारा विगत 25 मार्च को लागू किए गए संपूर्ण लाक डाउन के दौरान जहां सारा भारत बंद हो गया था। गरीबों, रोजमर्रा कमाने खाने वाले लोगों के सामने खाने के लाले पड़ गए थे। लॉक डाउन लागू होने के बाद हालांकि सरकारी और गैर सरकारी तौर पर लोगों को भोजन मुहैया कराने के लिए राहत सामग्रियों का वितरण शुरू किया गया। वहीं जगह-जगह निजी संस्थाओं और सरकारी तंत्रों द्वारा जनता किचन खोले गए। लेकिन कुछ दिनों तक चलाए जाने के बाद धीरे-धीरे राशन किट वितरण बंद हो गया। वहीं जनता किचनों का समापन होता गया। बावजूद इसके कि, रायबरेली जनपद में एक ऐसी शख्सियत अभी भी मैदान में डटी हुई है, जो लगातार जरूरतमंदों गरीबों के घर राशन मुहैया कराने का काम अनवरत रूप से संचालित कर रहा है। वह शख्स कोई और नहीं जिले के जाने-माने समाजसेवी और युवा भाजपा नेता अतुल सिंह हैं। जिन्होंने इस अभियान को चला रखा है। उनका कहना है कि, जब तक संभव होगा वह जनपद के किसी भी गरीब और कमजोर परिवार को भूखे पेट नही रहने देंगे।
इस काम के लिए ना तो उन्हें किसी सरकारी मदद की जरूरत है, और ना ही किसी स्वयंसेवी संस्था से वह कोई योगदान लेते हैं। बल्कि जो कुछ भी वह कर रहे हैं वह अपने निजी स्रोत से गरीबों की सेवा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में जरूरतमंदों की सेवा अभियान के तहत आज उन्होंने लालगंज इलाके को चुना है, और अपने समर्थक निशांत सिंह के द्वारा चांदा, बन्नामऊ के सैकड़ों जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण कराया। इस मौके पर मौजूद समाजसेवी चंद्रेश त्रिवेदी ने कहा कि, अतुल सिंह द्वारा किया जा रहा कार्य पूरे जनपद में दिखाई दे रहा है, और सैकड़ों की तादात में जरूरतमंद लोग राशन सामग्री पाकर अतुल सिंह की सराहना कर रहे हैं।
इसी क्रम में युवा समाजसेवी निशांत सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह की सोच है कि, हमारा कोई भी गरीब भाई भूखा पेट ना सोए। उन्होंने आगे कहा कि, हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि, हम लगातार ऐसे कमजोर तबके के लोगों का पता लगाते रहें, और उनको खाद्य सामग्री पहुंचाते रहे।
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष राममिलन शर्मा के अलावा शालिगराम, राजेंद्र सिंह, अमित, विनोद कुमार, आशुतोष अवस्थी आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से भाजपा नेता अतुल सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

0 टिप्पणियाँ