ईमानदारों को पहनाया ताज, बेईमानों पर गिरी गाज।। Raebareli news ।।

भ्रष्टाचारियों को लाइन हाजिर व गुड़ पुलिसिंग में माहिर थानेदारों को मिली थानेदारी
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा पुलिसिंग में निखार लाने के उद्देश्य से लगभग आधा दर्जन थानेदारों का स्थानांतरण किया है। 
     आपको बता दें कि, भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे थानेदारों की थानेदारी छीनकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है, तो वहीं अच्छी पुलिसिंग को नया आयाम देने के लिए थानेदारों को इधर से उधर किया है।
    गुडवर्क और अच्छी पुलिसिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाले थानाध्यक्ष राकेश सिंह को कप्तान ने रायबरेली जनपद का सबसे बड़ा थाना बछरावां की कमान सौप कर लोगों के दिलों में पुलिस की अच्छी छाप छोड़ने की जिम्मेदारी दी है, साथ ही ऊँचाहार थानेदार धर्मेंद्र दुबे पुलिसिंग की कसौटी पर खरे न उतरने से उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। ऊँचाहार की जनता के लिए पंकज तिवारी के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी है।
     वहीं लाइन हाजिर रहे इंस्पेक्टर रावेंद्र सिंह पर भरोसा जताते हुए एसपी स्वप्निल ममगई ने जनता के दिलों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के लिए रावेंद्र सिंह को सरेनी थाने की कमान सौंपी है। इसी तरह कुल 6 थानेदारों पर एसपी ने अपना विश्वास कायम रखने के लिए जिम्मेदारियां दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ