रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर ट्रक के ऊपर तिरपाल तानने के लिए चढा ट्रक ड्राइवर संतुलन खोने से जमीन पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे महराजगंज सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मिल एरिया के गांव देवानंदपुर का रहने वाला जितेंद्र 27 पुत्र रामकिशन ट्रक ड्राइवरी करता है। आज महराजगंज कस्बे में माल लाने के लिए एक प्रतिष्ठान पर आया था। बताते हैं कि, मौसम खराब देख जब उसने ट्रक में लदे माल को भीगने से बचाने के लिए माल के ऊपर त्रिपाल तानने के लिए ट्रक के ऊपर चढ़ा, तो अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह जमीन पर सिर के बल आकर गिरा, जिससे वह अचेत हो गया।
आनन फानन उसे सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है।

0 टिप्पणियाँ