रायबरेली पुलिस अधीक्षक की पत्नी ने लगाए पौधे।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी
रायबरेली: जनपद तथा उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में  वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ उपस्थित  सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
      आपको बता दें कि, 05 जून 2020 दिन शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली स्वप्निल ममगाईं, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली व जेष्ठ अभियोजन अधिकारी रायबरेली, क्षेत्राधिकारी नगर रायबरेली द्वारा पुलिस कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों द्वारा थानों चौकियों आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।
     वहीं पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई की धर्मपत्नी मीनू ममगाईं के कुशल नेतृत्व में वामा सारथी, पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसियेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस लाइन रायबरेली में पुलिस परिवार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत उपस्थित समस्त के द्वारा आम, अमरूद, जामुन आदि के पेड़ लगाये गये, तथा पर्यावरण संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक की पत्नी मीनू ममगाईं द्वारा पुलिस लाइन में निवासित पुलिस परिवारों से, प्रत्येक द्वारा कम से कम एक पेड़ लगाने का वचन लिया गया, तथा उपस्थित बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया।
      इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली की धर्मपत्नी अपर्णा राय, क्षेत्राधिकारी की धर्मपत्नी शालिनी चतुर्वेदी, प्रभारी फील्ड यूनिट रायबरेली प्रतिभा त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन की धर्मपत्नी श्रीति सिंह तथा प्रभारी महिला थाना संतोष कुमारी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ