आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां है, जिनमें दिन के घाव को रात भर में ही पूरा करने का उपचार है-डॉ जगतपाल वर्मा।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
बछरावां/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र बछरावां के कस्बा स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट जगतपाल वर्मा ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अश्वगंधा का पौधा लगाकर लोगों को उससे होने वाले फायदों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। 
     आपको बता दें कि, विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के उपरांत डॉक्टर जगत पाल ने बताया कि, युमिनीटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा और सबसे सस्ता घरेलू नुस्खे के रूप में अश्वगंधा है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। डॉक्टर जगतपाल वर्मा ने आगे बताया कि, आयुर्वेद में तमाम ऐसी औषधियां हैं, जिनसे किसी भी महामारी से लड़ने की शक्ति है। सिर्फ उसकी जानकारी के अभाव के कारण उससे बहुत लोग अछूते रह जाते हैं। आयुर्वेद का वर्णन वेद और पुराणों में भी आता है। संसार की सबसे पुरानी पैथी आयुर्वेद है। इसका उल्लेख कई पुस्तकों में भी आता है।
      आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां है, जिनमें दिन के घाव को रात भर में ही पूरा करने का उपचार है। वर्तमान में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए यह बात शोध में आई है कि, प्रत्येक व्यक्ति को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी अत्यंत आवश्यक है। जिसको बढ़ाने के लिए हमारे आयुर्वेद में अश्वगंधा, गिलोय जैसी अनेक औषधियां हैं। जिनसे इम्यूनिटी पावर बढ़ाया जा सकता है, और कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ