बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के केसरखेड़ा मजरे चितवनिया में पीआरडी जवान के मानसिक विक्षिप्त बेटे का कुएं में शव मिला।
आपको बता दें कि, संजय पुत्र वीरेंद्र उम्र लगभग 20 वर्ष बुधवार की शाम 3 बजे घर से निकला था, देर तक घर नहीं पहुंचा, रोज की तरह घर वालों ने खोजबीन करते हुए शांत बैठ गए, और सोंचा कि, कहीं गया होगा तो वापस आ जाएगा।
पिता बिरेंद्र कुमार ने बताया कि, कक्षा 12 में श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ में पढ़ रहा था, किंतु मानसिक विक्षिप्त होने के कारण इंटर की परीक्षा भी नहीं दी थी। पिता स्थानीय थाने पर पीआरडी में कार्यरत है। मृतक का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर बाग में समतल भूमि में बने हुए कुवें में मिला है।
मृतक के बड़े भाई उमेश कुमार ने बताया कि, कोरोना में लाक डाउन होने के कारण दवा लाने में विलंब हो गया था। जिससे उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई थी। किंतु तत्काल आदेश लेकर दवा दिलाया गया था। कहीं हम लोगों की कोई रंजिश अदावत भी नही है। मृतक संजय कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार कोरी निवासी केसरखेडा मजरे चितवनिया उम्र 20वर्ष, मानसिक विक्षिप्त होने के कारण 2 मई को लगभग 3 बजे घर से निकला था, लौट कर जब घर नही पहुंचा, तो सभी ढूढते रहे।
शुक्रवार की सुबह कुछ लड़के खेलते हुवे गये, तो कुवें में शव उतराता हुवा देख कर गांव में सूचना दी। पुर्व प्रधान विनय वर्मा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव मय फोर्स के पहुंचे, वहीं सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी भी पहुंच गये, और थाना अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने ट्यूबवेल के कुवें में पानी भरते हुए स्वयं कुवें में उतर कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक की मां रामरती बड़े भाई उमेश व राकेश का रो-रो कर बुरा हाल है।
क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि, मानसिक विक्षिप्त होने के कारण घर से 3 दिन पहले निकला था, किंतु इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। घर में खोजबीन कर रहे थे, शुक्रवार को लगभग 11:00 बजे पुलिस को कुएं में शव मिलने की सूचना मिली थी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार पैर फिसलने से ही कुएं में गिरने की बात सामने आ रही है, घटना की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

0 टिप्पणियाँ