रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लॉक डाउन 5 में मिली छूट के चलते बाजारो चौराहों और सड़कों पर लोग बेपरवाह चलते दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ शासन और प्रशासन बार-बार लोगों से मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर या साबुन से हैंड वॉस की अपील कर रहा है। दूसरी ओर लोग बिना अंगौछा व मास्क के प्रयोग के ही भीड़ भाड़ में पास-पास चलते दिखाई दे रहें हैं।
आपको बता दें कि अनलाक डाउन शुरू होते ही बाजारों में अच्छी खासी लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुई दिखाई देती है। हालांकि शासन प्रशासन मास्क के प्रयोग के लिए सख्त दिखाई दे रहा है, किंतु कुछ लोग मास्क को जेब में रखकर अथवा गले में लटका कर बाजारों में घूमते दिखाई दे रहें हैं, और जैसे ही पुलिस को देखते हैं, तुरंत मास्क और गमछा बांध लेते हैं और थोड़ा आगे बढ़ते ही फिर हटा देते हैं। किंतु उन्हें यह नहीं समझ में आता कि, इस में नुकसान उन्हीं का है।
एक तरफ हजारों लाखों प्रवासी कामगार अन्य राज्यों से वापस लौट कर गांव में सभी के बीच रह रहे हैं। ऐसे में लोगों की लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। लोग कोरोना वायरस के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो भविष्य में वह दिन दूर नहीं जब कोरोना वायरस का संक्रमण अत्यधिक बढ़ सकता है।

0 टिप्पणियाँ