नेहरू युवा केंद्र द्वारा वृक्षरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र रायबरेली के तत्वधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिला युवा समन्वयक  गोपेश पांडे की अध्यक्षता में डलमऊ ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रज्जन कुमार, नगर पंचायत डलमऊ के अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह की अध्यक्षता में मां गंगे के पावन तट पर डलमऊ घाट पर वृक्षारोपण किया गया। 
     जिसे लोगों ने काफी सराहना की और कहा कि, पर्यावरण से हमारे जीवन में अनेक लाभ है। अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो हमारा वातावरण शुद्ध नहीं रहेगा। रज्जन कुमार ने बताया कि, हर एक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ